{"_id":"5b2959114f1c1bed778b4ebf","slug":"baba-ramdev-offer-eighty-thousand-jobs-in-patanjali","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 हजार युवाओं को रोजगार का रास्ता साफ, पतंजलि इस साल कर देगी उत्पादन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 हजार युवाओं को रोजगार का रास्ता साफ, पतंजलि इस साल कर देगी उत्पादन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि को जमीन ट्रांसफर पर कैबिनेट की मुहर के बाद यमुना में लग रही इकाई से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 85 हजार लोगों को रोजगार का रास्ता साफ हो गया है। यहां पर चारदीवारी का काम चल रहा है। कुछ मशीनें आदि भी आ चुकी हैं। इस साल के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दरअसल, सपा शासनकाल में नवंबर 2016 में पतंजलि को 455 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। यह जमीन यीडा के सेक्टर 24 व 24ए में दी गई। सेक्टर-22ई में संस्थागत भूखंड भी आवंटित किया गया।
विज्ञापन
430 एकड़ में कब्जा दिया जा चुका है। इसमें 300 एकड़ और 130 एकड़ के दोनों भूखंडों की चारदीवारी कराई जा रही है। लगभग 75 फीसदी काम पूरा भी हो गया है। अंदर सड़क बनाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
साइट पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि जल्द ही यूनिट बनाने का भी काम शुरू होगा। इस यूनिट के चालू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 85 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 25 एकड़ में पतंजलि का रिसर्च इंस्टीट्यूट बनना है। उसकी भी कागजी प्रक्रिया चल रही है। इसमें आयुर्वेद पर शोध भी होगा।