फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Ramdev appeals in High Court for protection of personality rights

Delhi NCR News: बाबा रामदेव ने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में अपील की। इसमें उन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, चेहरे, आवाज, योग शैली और अन्य पहचान योग्य विशेषताओं के अनधिकृत उपयोग को रोकने की याचिका दी है।
विज्ञापन

याचिका में दावा किया गया है कि रामदेव का नाम, चेहरा और व्यक्तित्व असाधारण साख और विश्वास का प्रतीक है, जिसका दुरुपयोग डीपफेक वीडियो, फर्जी एंडोर्समेंट, अनधिकृत व्यावसायिक जुड़ाव और मनोरंजन के लिए सामग्री बनाने में किया जा रहा है। सोशल मीडिया कंपनियों जैसे एक्स (पूर्व ट्विटर) और मेटा (फेसबुक) ने कोर्ट में इस याचिका का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि रामदेव का यह मुकदमा व्यंग्य, पैरोडी, राजनीतिक टिप्पणियां, समाचार रिपोर्ट्स और फैक्ट-चेक सामग्री को हटाने की मांग कर रहा है, जो नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा। मेटा के वकील ने पूछा कि यदि कोई न्यूज चैनल रामदेव के खिलाफ गलत रिपोर्टिंग करता है, तो क्या इसके आधार पर व्यक्तित्व अधिकार लागू हो सकते हैं? उन्होंने गंभीर सामग्री हटाने पर सहमति जताई, लेकिन समाचार या राजनीतिक टिप्पणियों को ब्लॉक करने का विरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed