फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba has movable property of 9 rupees photo as election symbol

दिल्ली के चुनावी रण में उतरे ऐसे बाबा, कुल संपत्ति 9 रुपये नकद, शरद पवार के हैं कर्जदार

Wed, 15 Jan 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Baba has movable property of 9 rupees photo as election symbol
सांकेतिक तस्वीर

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन भाजपा के नाम से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर एक बाबा ने पर्चा दाखिल किया है। इनके पास चल संपत्ति के नाम पर 9 रुपये कैश है। एक बैंक खाता भी हैं, लेकिन उसमें बैलेंस नहीं है। अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि शरद पवार से उन्होंने 99,999 रुपये का कर्जा भी ले रखा है। इनका नाम है वेंकटेश्वर महास्वामी, जो कर्नाटक के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने किसी सगे-संबंधी का कोई जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन


इन्होंने तीन नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें से एक भाजपा के नाम पर है। दूसरा नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी और तीसरा हिंदुस्तान जनता पार्टी के नाम से है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उन्होंने अपनी दावेदारी की है। उन्हें उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में उनका नाम तय हो जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली की मटियाला सीट से मोहिंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र में चुनाव चिह्न की जगह उन्होंने अपना फोटो ही चुनाव चिह्न बनाया है। मोहिंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा शायद ही किसी चुनाव में पहले कभी हुआ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपने फोटो पर ही चुनाव लड़ेंगे। नामांकन पत्र में चुनाव चिह्न के तीनों विकल्प पर उन्होंने अपना फोटो ही भरा है। हालांकि एक बात ये भी है कि दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अभी ज्यादातर को चुनाव चिह्न आवंटित नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी के आसपास ही चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।


इनके अलावा एक और निर्दलीय उम्मीदवार आजाद नफे सिंह ने बुराड़ी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपने हलफनामे में 13 लाख रुपये से ज्यादा चल संपत्ति का दावा किया है। उनकी पत्नी के नाम पर 3 लाख 27 हजार और बाकी तीन सदस्यों को मिलाकर 40 हजार रुपये का ब्यौरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed