फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Hardev singh's funeral will be today, million people will join last journey

आज पंचतत्व में विलीन होंगे बाबा हरदेव, अंतिम यात्रा में शामिल हुए लाखों श्रद्धालु

Wed, 18 May 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:34 PM IST
सार

  • अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना
  • दूसरे दिन बड़ी संख्या में अनुयायियों ने बाबा किए अंतिम दर्शन
  • राजनाथ, केजरीवाल समेत अनेक नेताओं ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
  • संघ ने बाबा हरदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Baba Hardev singh's funeral will be today, million people will join last journey
बाबा हरदेव स‌िंह की अंत‌िम यात्रा - फोटो : ani

विस्तार

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का आज निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पर उनके दामाद का भी अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ से शुरू हो चुकी है ज‌िसमें लाखों श्रद्धालु शाम‌िल हैं। बाबा की अंत‌िम यात्रा दोपहर करीब 12 बजे तक निगम बोध घाट पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


बता दें क‌ि शाम को बुराड़ी ग्राउंड में उनको एक कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार व मंगलवार को बुराड़ी में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन


निरंकारी बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विहिप के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल मंगलवार को बुराड़ी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने बाबा के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ से श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर देश विदेश के श्रद्धालुओं ने बाबा के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निरंकारी मिशन की गद्दी पहली बार किसी महिला को, 4 नाम थे चर्चा में

सुबह आठ बजे तक किए जा सकेंगे दर्शन

Baba Hardev singh's funeral will be today, million people will join last journey
बाबा हरदेव स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान श्रद्धालु स्वयं को भावुक होने से नहीं रोक सके। अधिकतर श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे थे। संत निरंकारी मंडल के अनुसार निरंकारी बाबा के बुधवार की सुबह आठ बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा आरंभ होगी। 

मंडल के अनुसार बाबा के पार्थिव शरीर को पुष्पों से सजे एक खुले वाहन पर ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा में मिशन के पदाधिकारी एवं सेवादल भी सम्मिलित होगा। सभी श्रद्धालु एकत्रित होकर खुले वाहन के पीछे-पीछे चलते रहेंगे।

अंतिम यात्रा संत निरंकारी कॉलोनी, परमानंद कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर नगर, विधानसभा मार्ग एवं आईएसबीटी से होते हुए निगम बोध घाट पर संपन्न होगी। यहां निरंकारी बाबा एवं उनके  दामाद अवनीत सेतिया का दाह संस्कार सीएनजी शवदाह गृह में 12 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed