फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   B Tech student allegedly molested by Data Entry Operator in NITRA Technical Campus at Ghaziabad

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास मार्कर लेने गया था छात्र, अचानक हुआ कुछ ऐसे देखकर उड़े होश

Tue, 10 Apr 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
B Tech student allegedly molested by Data Entry Operator in NITRA Technical Campus at Ghaziabad
निट्रा टेक्निकल कैंपस के डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास बीटेक छात्र मार्कर लेने गया था। यहां अचानक उसके साथ कुछ ऐसे हुआ देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए
विज्ञापन


संजयनगर स्थित नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) के टेक्निकल कैंपस में बीटेक के एक छात्र के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर ने अश्लील हरकत की। इस पर छात्रों ने
विज्ञापन

हंगामा कर दिया और आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग की। 

मामले में पहले खानापूर्ति करते हुए कालेज प्रबंधन ने आरोपी का ट्रांसफर गोरखपुर स्थित संस्थान के पावरलूम सर्विस सेंटर में कर दिया। मामला तूल पकड़ता दिखा तो आरोपी को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पुलिस भी कालेज पहुंची थी। बाद में छात्रों और उनके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। घटना बीते शुक्रवार छह अप्रैल की दोपहर की बताई जा रही है। मामले में तीन दिन गुजरने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से संस्थान के छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। 

छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर कालेज के गेट पर हंगामा किया। छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे संस्थान से बाहर करने की मांग की। संस्थान के डायरेक्टर जनरल अरिंदम बसु ने आरोपी का स्थानांतरण गोरखपुर के एक सेंटर में कर दिया, लेकिन दोपहर बाद उसके निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए। 

कालेज प्रबंधन की ओर से आरोपी के माफी मांगे जाने पर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। उधर, कविनगर पुलिस का कहना है कि उन्हें तहरीर मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मार्कर लेने गया था छात्र
निट्रा टेक्निकल कैंपस में बीटेक छात्र हुई अश्लील घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पीड़ित छात्र को एक शिक्षिका ने मार्कर लेने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास भेजा था। यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर ने छात्र के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। 

छात्र के शोर मचाने पर कॉरिडोर के पास से गुजर रहे सीनियर छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी शिकायत संस्थान के प्रबंधन से की। आरोप है कि कालेज प्रशासन मामले को तीन दिन तक टालता रहा। सोमवार को हंगामे के बाद कार्रवाई की गई है।

संजयनगर निट्रा टेक्निकल कैंपस के डायरेक्टर जनरल डा. अरिंदम बसु ने कहा कि कालेज के हर छात्र की सुरक्षा का जिम्मा कालेज प्रबंधन का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed