{"_id":"713aea5f475b05acad27b7064c585a00","slug":"azharuddin-said-india-don-t-have-good-opener","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओपनर बल्लेबाजों ने हरवाई सीरीज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ओपनर बल्लेबाजों ने हरवाई सीरीज'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में चल रही मौजूदा सीरीज में मिली करारी हार के बाद आलोचनाओं का दौर चल पड़ा है। कई क्रिकेटरों की क्षमताओं पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसे में एक पूर्व भारतीय कप्तान ने सलामी बल्लेबाजों को इस हार जिम्मदार ठहराया जा रहा है। उनका मानना है कि ओपनर बल्लेबाजों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन मंगलवार को नोएडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि लंबे अर्से से भारत के पास एसे सलामी बल्लेबाज नहीं हैं, जो विदेशी धरती पर भी अपना प्रदर्शन जारी रखें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को हराया भी, चिढ़ाया भी!
पूर्व कप्तान व सांसद मो. अजहरुद्दीन कॉस्मिक ग्रुप के रिहायशी प्रोजेक्ट अर्बन यंग और व्यावसायिक प्रोजेक्ट कॉस्मिक मास्टर पीस की लांचिंग के मौके पर सेक्टर 18 में पत्रकारों से मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम पर जमकर बात की।
उन्होंने कहा कि शुरुआत कमजोर रहने का असर बाकी खिलाड़ियों और मैच के परिणाम पर पड़ रहा है। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा किया जाएगा।
कॉस्मिक ग्रुप के एमडी सुशांत मुतरेजा ने बताया कि अर्बन यंग यमुना एक्सप्रेसवे पर और कॉस्मिक मास्टर पीस सेक्टर 154 में स्थित है। सौ एकड़ के रिहायशी प्रोजेक्ट में दो और तीन बीएचके फ्लैट हैं। इनकी कीमत 2815 रुपये प्रति वर्ग फुट तय की गई है।
यह भी पढ़ें: एक गलती सुधारी तो दो गलती और कर बैठे धोनी
हालांकि क्रिकेट के जानकार सीरीज में हार का कारण भारतीय गेंदबाजों की असफलता को बता रहे हैं। सीरीज में अब तक एक भी मैच न जीत पाने वाली टीम इंडिया ने अपनी नंबर वन की कुर्सी भी गंवा दी है।