फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayushman Mitra counter closed at Swami Dayanand Hospital, patients upset

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में बंद आयुष्मान मित्र काउंटर, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
- आयुष्मान भारत योजना की सुविधा कागजों तक सीमित, मरीजों को भटकना पड़ रहा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थापित आयुष्मान मित्र काउंटर बंद पड़ा मिला, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह काउंटर योजना की जानकारी देने, पात्रता जांचने और कैशलेस इलाज की प्रक्रिया में सहायता के लिए बनाया गया था, लेकिन मौके पर इसके बंद होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में लगे पोस्टरों में दावा किया गया है कि आयुष्मान मित्र के माध्यम से मरीजों को हर तरह की सहायता दी जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दी। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें यह तक पता नहीं चल पा रहा कि योजना का लाभ कैसे लिया जाए और किस प्रक्रिया का पालन करना होगा। जानकारी के अभाव में उन्हें अलग-अलग काउंटरों पर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब जमीनी स्तर पर सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हों। आयुष्मान मित्र काउंटर का बंद रहना योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े करता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मरीजों ने मांग की है कि काउंटर को नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ आसानी से मिल सके और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन

क्या है आयुष्मान मित्र काउंटर -



मरीजों को आयुष्मान योजना की जानकारी देने के लिए।

पात्रता और दस्तावेजों की जांच में सहायता।

कैशलेस इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाना।

अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए तैनात कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed