फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayashi won silver medal in National Asmita Yogansa League

Delhi NCR News: आयषी ने राष्ट्रीय अस्मिता योगांसा लीग में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो --
विज्ञापन


- ग्रेनो वेस्ट की खिलाड़ी ने अंडर-18 आर्टिस्टिक ग्रुप कैटेगरी में किया शानदार प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की योग खिलाड़ी आयषी जैन ने नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय अस्मिता योगांसा लीग में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए आयषी जैन को 12 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। पदक जीतने पर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।




खेलो इंडिया के तहत नई दिल्ली के आनंद धाम आश्रम में 29 से 31 मार्च तक हुई प्रतियोगिता में आयषी ने अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी आयषी ने अंडर-18 आर्टिस्टिक ग्रुप कैटेगरी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अपने संतुलन, लचीलापन और तालमेल से निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

योगशिला अकादमी में ले रहीं प्रशिक्षण
आयषी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित योगशिला अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। यहां वह कोच सुरेंद्र और ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में योग की बारीकियां सीख रहीं हैं। दोनों कोच का कहना है कि आयषी में असाधारण प्रतिभा है। यदि वह इसी समर्पण के साथ अभ्यास करती रहीं तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed