फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Axis Bank ATM cut for the theft of 15 lakh in East Delhi

पूर्वी दिल्ली में एक्सिस बैंक का एटीएम काट 15 लाख की चोरी, नहीं बजा अलार्म

Sat, 19 Dec 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
Axis Bank ATM cut for the theft of 15 lakh in East Delhi
demo pic...

खजूरी खास इलाके में बदमाशों ने एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर उसमें से करीब 15 लाख रुपये की चोरी कर ली। एटीएम में सिक्योरिटी अलार्म सेंसर लगा था, लेकिन कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी हिताची पेमेंट सर्विस के कर्मचारी धीरेंद्र यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत में धीरेंद्र यादव ने कहा कि बुधवार रात खजूरी खास के तुकमीरपुर स्थित एटीएम का सेंसर अलार्म बजने की जानकारी मिली। वे तुरंत वहां पहुंचे तो एटीएम का शटर गिरा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि बदमाशों ने मशीन को तोड़कर उसमें से रुपये चोरी कर लिये हैं। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि घटना के समय एटीएम में करीब 15 लाख रुपये थे। इन्हें बदमाश ले गए हैं। इस एटीएम में कोई गार्ड नहीं था। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। इससे पहले बदमाशों ने गीता कॉलोनी में भी एटीएम को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed