फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Awareness and collective responsibility are essential for women's safety

Delhi NCR News: महिला सुरक्षा को जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
कमला नेहरू कॉलेज में महिला सुरक्षा पर संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में सोमवार को एक सुरक्षित और सशक्त कल की ओर'विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं समेत शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता रहीं।
लता गुप्ता ने छात्राओं से संवाद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, संबंधित कानूनों तथा दिल्ली पुलिस की ऑनलाइन एप आधारित सहायता प्रणालियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता तंत्र का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा को व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में देखने और परस्पर सहयोग की मजबूत व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. पवित्रा भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को केवल जेंडर आइडेंटिटी के दायरे में सीमित करने के बजाय उन्हें सबसे पहले एक मनुष्य के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed