{"_id":"b6aad426ad0a87ae9c21cba252b23c51","slug":"award-wining-players-would-get-job-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स व ओलंपिक गेम्स में अपना लोहा मनवा चुके खिलाड़ियों के अच्छे दिनों की शुरुआत जल्द होगी। उन्हें नौकरी के लिए भटकना नहीं होगा। नई सरकार ने सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने का नायाब तोहफा दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग ने आवेदन पत्र जारी किए हैं। यह खिलाड़ी आठ अगस्त तक सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आवेदन कर सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों को 11 अगस्त को चंडीगढ़ में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी रमेश जांगडा ने बताया कि इसमें डोप में फंसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ खिलाड़ी को खेल के सभी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, दो फोटो और मार्कशीट की प्रति आदि लगानी होगी।
विज्ञापन