फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Award to 27 individuals and institutions for better contribution to social service

समाज सेवा में बेहतर योगदान के लिए 27 व्यक्तियों व संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान

Fri, 20 Dec 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Award to 27 individuals and institutions for better contribution to social service
सम्मान - फोटो : अमर उजाला

समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान से अलंकृत किया है। इनमें से 10 व्यक्तियों और 10 संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र और 1-1 लाख रुपये के पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


बंगलूरू के सेतुराम गोपालराव नेगिनहाल को सामाजिक वानिकी एवं पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध जीवन सम्मान के लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल, अभय ओसवाल, समूह की चेयरपर्सन अरुणा ओसवाल, जेएसपीएल के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल व जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल की उपस्थिति में यह सम्मान दिये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर 2015 में शुरू किए गए इस सम्मान के तीसरे संस्करण में अतिरिक्त पांच व्यक्तियों और एक संस्था को समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग समाज के विकास में जुटे हुए हैं जिससे हमारा देश मजबूत हो रहा है। 

पश्चिम बंगाल के करिमुल हक को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की कहानी का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि मां की मौत के बाद वह अपने क्षेत्र का एंबुलेंस बाबा बन गया क्योंकि प्रत्येक बीमार को अस्पताल तक पहुंचाना उसने अपना मिशन बना लिया। इस तरह समाज के कमजोर तबकों को सम्मानित करने से देश मजबूत होगा। 

निचले स्तर पर बेहतर काम करने वालों व संस्थाओं को सम्मान व राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए भी जेएसपीएल फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सृजनात्मक लोगों और संस्थाओं से ही हम अपने सपनों के खुशहाल भारत का निर्माण कर सकते हैं। 

जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि सम्मानित लोगों ने तमाम बाधाओं को पार कर यह मुकाम हासिल किया है। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण सराहनीय एवं हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान के माध्यम से उनका योगदान जब समाज में पहुंचेगा तो अनेक अन्य लोग भी देश के लिए कुछ करने को प्रेरित होंगे। 

जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल ने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे लोग और संस्थान ऐसे हैं जो अपने समर्पण भाव से लोगों के उत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिनके काम को पहचान दिलाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसिद्ध सम्मान ऐसे ही लोगों को पहचान दिलाने की एक पहल है। 

इस सम्मान के लिए देशभर से अनेक प्रविष्टियां आईं जिन्हें राष्ट्रीय और प्रादेशिक जूरी ने बेहद पारदर्शी तरीके से चयनित किया। यह सम्मान कला-संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, उद्यमिता एवं आजीविका, स्वास्थ्य, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी, जनसेवा, कृषि एवं ग्रामीण विकास, खेल एवं महिला सशक्तीकरण में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता है। वेंकटेश जिंदल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।


इन्हें सम्मानित किया गया
सम्मान पाने वालों में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रामवीर तंवर, उत्तराखंड के आनंद शंकर, नई दिल्ली की मोना माथुर, असम की लखिमी बरुआ, मध्य प्रदेश की संस्था अरण्यानी, कर्नाटक के आनंद मल्लिगावाड़, केरल के डॉ. मनोज कुमार, कर्नाटक के नीतेश कुमार जांगीड़, ओडिशा के गंगाधर राउत, तमिलनाडु की बुद्धा आउटकास्ट सोशल सोसाइटी, महाराष्ट्र के अमर श्रीरंग पॉल, मणिपुर का लोकतक फ्लोटिंग एलीमेंट्री स्कूल, महाराष्ट्र का नेचुरल सॉल्यूशंस, गोरखपुर यूपी की श्रीती पांडे, पटना का कौशल्या फाउंडेशन, ओडिशा की संस्था स्वास्थ्य स्वराज, ओडिशा की सुमोना कर्जी मिश्रा, गुजरात की ट्रेस्ले लैब्स, राजस्थान की डॉ. कृति भारती, कर्नाटक की संस्था हसीरूडला, गुजरात के दर्पण इनानी,  पश्चिम बंगाल की संस्था होप कोलकाता फाउंडेशन, बिहार की सिस्टर ज्योति, हिमाचल प्रदेश की संस्था जागृति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed