फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   avtar singh bhadana becomes national VP of INLD.

हरियाणा चुनाव: हुड्डा की राह में रोड़ा बनेगा ये नेता

Wed, 10 Sep 2014 09:34 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
avtar singh bhadana becomes national VP of INLD.

कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह भड़ाना के इनेलो में शामिल होते ही पार्टी ने उनका कद बढ़ा दिया। उन्हें इंडियन नेशनल लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। माना जा रहा है कि भड़ाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में कार्य करेंगे। वह कांग्रेस की पोल खोलेंगे।

विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव हारने के बाद पिछले महीने अवतार सिंह भड़ाना ने पंजे का साथ छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया था। भड़ाना का आरोप था कि उन्हें हराने में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समधी करण सिंह दलाल की भूमिका रही।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी के हाईकमान से भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए भड़ाना ने कांग्रेस को अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने पकड़ी कांग्रेस की दुखती रग?

avtar singh bhadana becomes national VP of INLD.

राजनीति के जानकारों का कहना है कि पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कांग्रेस को झटका देने के लिए भड़ाना को इनाम के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि भड़ाना चूंकि कांग्रेस से चार बार सांसद रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की कमियां और पार्टी के कारनामे पता हैं।

विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भी लिया जा सकता है। इसलिए उन्हें पार्टी की स्टार प्रचारक टीम में भी शामिल किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे।

क्योंकि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के कारण पलवल, होडल, हथीन, पृथला समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उनके समर्थक हैं। इसका सीधा लाभ इनेलो को मिलेगा।

राजनीतिक कॅरियर:
-17 दिसंबर 1957 में जन्म (गांव अनंगपुर, फरीदाबाद)
-1984 से 86 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव
-1987 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव
-वर्ष 1988-89 में हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री
-1991 में फरीदाबाद से सांसद
-1999 में मेरठ (उत्तर प्रदेश) से सांसद बने
-2004 व 2009 में फरीदाबाद से लोकसभा पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed