फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avoiding excessive medication in old age may be beneficial

Delhi NCR News: बुजुर्ग अवस्था में ज्यादा दवाओं से बचना हो सकता है फायदेमंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग अवस्था में ज्यादा दवाओं से बचना हो सकता है फायदेमंद
विज्ञापन



- शोध में पाया गया कि दवाएं कम करने से मौत या गंभीर जटिलताओं का खतरा नहीं बढ़ा



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बुजुर्गों में कई बीमारियों के इलाज के लिए एक साथ कई दवाएं लेना आम बात है। अक्सर दिन की शुरुआत ही कई गोलियों के साथ होती है। इसमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के लिए अलग-अलग दवाएं शामिल है। लेकिन, एक नए शोध में सामने आया है कि बहुत कमजोर और गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों के लिए इतनी सारी दवाएं हमेशा जरूरी नहीं होतीं। बीएमसी जेरियाट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित एक नए शोध के अनुसार, बहुत कमजोर और गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों के लिए हर दवा अनिवार्य नहीं होती। शोध के मुताबिक, डिमेंशिया या कम जीवन प्रत्याशा वाले मरीजों में डॉक्टरी सलाह से कुछ दवाएं कम करना पूरी तरह सुरक्षित है और इससे जोखिम नहीं बढ़ता।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने बताया कि कई दवाएं भविष्य की बीमारियों को रोकने के लिए दी जाती हैं, लेकिन गंभीर मरीजों में इनका लाभ मिलने से पहले ही इनके दुष्प्रभाव दिखने लगते हैं। अधिक दवाओं के सेवन से चक्कर आना, कमजोरी, भ्रम और गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे अक्सर अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आती है। डॉ. पुलिन के अनुसार, अनावश्यक रूप से स्टैटिन, अत्यधिक शुगर कंट्रोल करने वाली दवाएं और लंबे समय तक एसिडिटी की गोलियां लेना नुकसानदायक हो सकता है। देश में यह समस्या इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि मरीज अलग-अलग डॉक्टरों से इलाज लेते हैं, जिससे दवाओं के बीच रिएक्शन का खतरा रहता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोई भी दवा अचानक बंद न करें; यह प्रक्रिया केवल डॉक्टर की निगरानी में धीरे-धीरे ही की जानी चाहिए। हर दवा की जरूरत को समझकर ही फैसला लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed