फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avoid going to UPgate and Bhopura border today

किसानों की महापंचायत आज, यूपीगेट और भोपुरा बॉर्डर जाने से बचें

Thu, 03 Dec 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Avoid going to UPgate and Bhopura border today
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

यूपीगेट पर आज भारी संख्या में किसान जुटेंगे। इसके साथ ही भोपुरा बार्डर पर भी भाकियू अंबावता गुट ने जुटने का एलान किया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर ली है। यदि वाहन चालक यूपीगेट और भोपुरा बार्डर से दिल्ली जा रहे हैं तो इस रास्ते से न जाकर महाराजपुर व सीमापुरी बार्डर से दिल्ली को जाएं। वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। वहीं बुधवार को आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यदि आप सुबह दिल्ली जा रहे हैं तो यूपीगेट और भोपुरा बार्डर के रास्ते न जाकर महाराजपुर बार्डर व सीमापुरी बार्डर के रास्ते दिल्ली को जाएं। किसानों के जुटने के चलते वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ सकता है। डाबर तिराहे से वाहनों को यूपीगेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि यूपीगेट फ्लाईओवर के ऊपर, एनएच नौ से आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। 
विज्ञापन


यूपीगेट पर पीएसी समेत कई थानों की फोर्स तैनात रहेगी। साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों व जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसी कड़ी में कौशांबी थाने पर बुधवार दोपहर में आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने पहुंचकर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी देहात नीरज जादौन, एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा, एसपी केशव कुमार, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन और एडीएम सिटी के साथ बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था और किसान आंदोलन को लेकर एक बैठक की गई है। बैठक में किसान आंदोलन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

डीएम और एसएसपी ने कार से किया निरीक्षण
सुरक्षा को लेकर बुधवार को डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी ने यूपीगेट पर कार से सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यूपीगेट पर ही मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी ने एनएच नौ पर खड़े होकर एसपी सिटी सेकेंड और एडीएम सिटी से जानकारी ली। 

दिल्ली जाने के लिए मेट्रो से करें सफर
यदि आप अपने वाहन से दिल्ली जा रहे हैं तो जाम से बचने के लिए मेट्रो से सफर कर सकते हैं। वैशाली से  और गाजियाबाद के नए बस अड्डे से लोग मेट्रो लेकर सीधे दिल्ली आसानी से जा सकते हैं। इससे उन्हें जाम नहीं झेलना पड़ेगा। 


जरूरत पड़ी तो यह रहेगा डायवर्जन प्लान
यूपीगेट से दिल्ली आने जाने पर वाहनों को रोकने पर डासना से एनएच नौ पर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को हापुड़ चुंगी से जीटी रोड से सीमापुरी बार्डर व लिंकरोड से महाराजपुर बार्डर से दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली से आने वाले वाहन भी महाराजपुर और सीमापुरी बार्डर से ही गाजियाबाद आएंगे। लालकुआं से आने वालों को भी जीटी रोड से भेजा जाएगा। अगर एनएच पर कुछ वाहन आते हैं तो उन्हें नोएडा सेक्टर 62 से फिल्म सिटी, डीएनडी होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहन चालकों को जाम से न जूझना पड़े। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed