फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia Gandhi ED Interrogation Congress Protest Traffic Police Advised To Avoid Coming to Delhi Today

आज नई दिल्ली आने से बचें: ED सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों से बचने की सलाह दी

Thu, 21 Jul 2022 09:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 09:13 AM IST
सार

 संसद सत्र व कांवड़ियों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले से अलर्ट है। अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास कई मार्गों पर बुधवार को ही बेरीकेडिंग्स कर दी गई। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi ED Interrogation Congress Protest Traffic Police Advised To Avoid Coming to Delhi Today
दिल्ली पुलिस ने कई मार्गों पर लगाई बैरीकेड - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसे देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता कई जगह प्रदर्शन कर सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना है। ऐसे में नई दिल्ली में कई मार्गों पर जाम लगाने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को नई दिल्ली में कई मार्गो से बचने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कई मार्गों पर न आने की सलाह दी है। पुलिस ने बुधवार शाम को ही कई मागों पर अवरोधक (बेरीकेड) लगा दिए थे। 

विज्ञापन


संसद मार्ग स्थित ईडी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ट्रैफिक पुलिस का आशंका है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध में नई दिल्ली जगह-जगह प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जाने से बचें। इसके अलावा मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जाने से बचें। इन मार्गों पर इतने समय तक चलना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों को नहीं जाने दिया जाएगा। संसद सत्र व कांवड़ियों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहले से अलर्ट है। अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास कई मार्गों पर बुधवार को ही बेरीकेडिंग्स कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed