फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Avoid coming here in the capital, many roads will be affected tomorrow

यहां आने से बचें, राजधानी में कल कई मार्ग रहेंगे प्रभावित

Sat, 18 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Avoid coming here in the capital, many roads will be affected tomorrow
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

पतंजलि योग समिति द्वारा 19 जून को राजपथ पर दोनों तरफ लॉन में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजपथ पर मानसिंह रोड से लेकर रफी मार्ग के बीच शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको को लेकर यातायात के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई मार्गों पर जरूरत पड़ने पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


ये मार्ग हैं- राजपथ पर रफी मार्ग से मानसिंह रोड ,जनपथ पर मोतीलाल नेहरू मार्ग से विंडसर प्लेस, मौलाना आजाद रोड पर सुनहरी मस्जिद से मानसिंह रोड गोलचक्कर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर कृषि भवन से जसवंत सिंह रोड पर शाम तीन बजे से रात दस बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सी-हैक्सागॉन रोड ट्रैफिक के लिए हमेशा खुले रहेंगे

Avoid coming here in the capital, many roads will be affected tomorrow

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सी-हैक्सागॉन रोड ट्रैफिक के लिए हमेशा खुले रहेंगे। राजपथ को लोग सी- हैक्सागॉन रोड, मानसिंह रोड और रफी मार्ग होकर क्रॉस कर सकते हैं।

ईस्ट वेस्ट जाने के लिए रेल भवन, विंडसर प्लेस, अशोक रोड और जसवंत सिंह गोलचक्कर होकर क्रॉस कर सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रफी मार्ग, रेडक्रॉस रोड और आरएमएल गोलचक्कर होकर जा सकते हैं। इसके अलावा विंडसर प्लेस, जनपथ, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस और चेम्सफोर्ड रोड होकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed