{"_id":"bc9d427b48a54a3379e371ed216a5af9","slug":"avas-vikas-plans-online-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविप की योजनाओं में भी ऑनलाइन करिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविप की योजनाओं में भी ऑनलाइन करिए आवेदन
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 10 Sep 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिवाली पर आविप की वेबसाइट के जरिए ही योजना का आवेदन किया जा सकेगा। आशियाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परिषद कार्यालय और बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की वेबसाइट www.upavp.com में रजिस्ट्रेशन लिंक खोला जाएगा। इस लिंक के जरिए सभी योजनाओं के फॉर्म भरे जा सकेंगे।
वेबसाइट पर ही दस्तावेज अपलोड करने का ऑप्शन होगा, जिसमें जाकर सभी दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे। परिषद बैंकों से भी करार करने जा रहा है।
जिससे रजिस्ट्रेशन की राशि डेबिट कार्ड के जरिए सीधे परिषद के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी। लोगों को बैंक में चालान और रुपये जमा कराने की लाइन में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए अपलोड करें सिर्फ फोटो और साइन
जीडीए की इंद्रप्रस्थ योजना में 1024 ईडब्लूएस और मधुबन-बापूधाम में 96 मिनी एमआईजी फ्लैट्स के आवेदकों को किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं देने होंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन कर सिर्फ अपना फोटो और डिजिटल सिग्नेचर (साइन) अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
आवंटन मिलने पर 30 दिनों के भीतर आय-जाति आदि प्रमाणपत्र जीडीए में जमा करने होंगे। मंगलवार से जीडीए ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इससे पूर्व बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते मकानों की स्कीम में भी जीडीए इस तरीके को आजमा चुका है।