{"_id":"f4712ba6ebb57d733d368410b82eba41","slug":"autorikshaw-running-in-city-without-gps-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन जीपीएस धड़ल्ले से दौड़ रही हैं हजारों ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन जीपीएस धड़ल्ले से दौड़ रही हैं हजारों ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ऑटो में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) अनिवार्य किए जाने के दो साल बाद भी परिवहन विभाग इसे लागू करने में विफल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में अभी भी करीब 35 हजार ऑटो ऐसे हैं जो कि बिना जीपीएस सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर वर्तमान में कुल एक लाख ऑटो को परमिट जारी करने का अधिकार है। जिसमें पुराने 55 हजार ऑटो भी शामिल हैं, जो पहले से सड़क पर बिना जीपीएस के उतरे थे।
बाद में 45 हजार ऑटो का परमिट जारी करने का आदेश हुआ। जिसे जारी करने का काम चल रहा है। इसमें बगैर जीपीएस के परमिट नहीं जारी किए जाने की व्यवस्था की गई। नतीजतन नए परमिट के तहत अभी तक सड़क पर उतर चुके करीब 40 हजार ऑटो में जीपीएस लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
मगर पहले से सड़कों पर दौड़ रहे 55 हजार ऑटों में अभी तक करीब 35 हजार ऑटो ऐसे हैं जो कि बिना जीपीएस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पहले जीपीएस नहीं लगाने पर फरवरी में परमिट कैंसल करने तक की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद बगैर जीपीएस फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर भी रोक लगा दी गई। हालांकि जीपीएस लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती का बहुत फायदा नहीं हुआ।
जीपीएस का फायदा
वसंत विहार गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी में सभी ऑटो में जीपीएस अनिवार्य कर दिया गया था। जीपीएस से लैस ऑटो में यह पता लगाया जा सकता है कि वह किस क्षेत्र में गया। जरूरत पड़ने पर ऑटो की ऑनलाइन लाइव ट्रैकिंग भी की जा सकती है।