{"_id":"5d265d4b8ebc3e6d1e2bce24","slug":"auto-wings-of-aap-will-be-constituted-at-assembly-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारीः विस क्षेत्र स्तर पर बनेंगी आप की ऑटो विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारीः विस क्षेत्र स्तर पर बनेंगी आप की ऑटो विंग
Thu, 11 Jul 2019 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ऑटो चालकों की समस्याओं को समझने के लिए आप की ऑटो विंग सर्वे करा रही है। साथ ही संगठन का पुनर्गठन भी कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी देते हुए फिर दोहराया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं करेगी।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में गोपाल राय ने बताया कि ऑटो विंग के अध्यक्ष गौरव सिंह व उपाध्यक्ष आदिल अहमद एवं मनोज माथुर की देखरेख में संगठन के पुनर्गठन का काम आगे बढ़ेगा। सातों लोकसभा क्षेत्रों में विंग की टीम यथावत रहेगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, सराय काले खां रेलवे स्टेशन समेत सभी बड़े स्टैंड पर टीम तैयार की जाएगी। इसके संयोजन के लिए 35 सदस्यीय कमेटी का गठन होगा।
विज्ञापन
गोपाल राय ने कहा कि पहले की सरकारों की तुलना में दिल्ली सरकार ऑटो चालकों को सस्ती सीएनजी उपलब्ध करा रही है। उनका शोषण भी बंद हुआ है। सरकार ने 10 हजार नए परमिट जारी किए हैं।