{"_id":"cefee9e27f00cd2e15b89d6c78799b90","slug":"auto-union-not-want-to-instal-gps-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो वाले नहीं लगाना चाहते हैं जीपीएस, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो वाले नहीं लगाना चाहते हैं जीपीएस, धरने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में जीपीएस लगाने और बंद फिटनेस सर्टिफिकेट दोबारा जारी करने के मुद्दे को लेकर भारतीय मजदूर संघ के सभी ऑटो यूनियन ने परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को दिल्ली परिवहन आयुक्त और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया और उचित कार्रवाई न होने पर शुक्रवार से एलजी हाउस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में कुल 55 हजार ऑटो हैं। परिवहन विभाग ने ऑटो में बिना जीपीएस लगाए सालाना जारी होने वाले फिटनेस सर्टिफिकेट पर रोक लगा दी है। तीस अप्रैल से लागू इस व्यवस्था से अभी तक करीब दो हजार ऑटो प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
ऑटो चालकों का कहना है कि विभाग जो जीपीएस लगवा रहा है, वह महंगा है। एनसीआर में आने वाले गुड़गांव में पुराने मीटर में ही जीपीएस लगाने के लिए महज 3400 रुपये लिए जा रहे हैं। फिर दिल्ली में जीपीएस के लिए उनसे आठ से लेकर चौदह हजार रुपये क्यों लिए जा रहे हैं।
भारतीय मजदूर संघ के ऑटो यूनियन नेता राजेंद्र सोनी ने कहा कि हमने बातचीत की सभी प्रयास कर लिए हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हम कुछ दिनों से मुख्य सचिव से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं। अब परिवहन विभाग को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद एलजी हाउस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो हड़ताल पर जाने से भी परहेज नहीं करेंगे।