फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto-taxi drivers threaten hunger strike

Delhi NCR News: ऑटो-टैक्सी चालकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। परिवहन विभाग में समस्याओं की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए ऑटो-टैक्सी चालकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे पहले सोमवार को परिवहन विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ से जुड़े चालक संगठनों के नेतृत्व में किया गया। चालकों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिस कारण उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। चालकों ने आरोप लगाया कि उनके कल्याण के लिए बोर्ड गठन की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महामंत्री राजेंद्र सोनी ने कहा कि यदि 26 अप्रैल तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो चालक 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed