{"_id":"6a96d2062f2307a3450a4a2f","slug":"auto-rickshaws-and-e-rickshaws-have-taken-over-bus-stops-in-east-delhi-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-515-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी-दिल्ली के बस स्टॉपों पर ऑटो और ई-रिक्शा वालों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी-दिल्ली के बस स्टॉपों पर ऑटो और ई-रिक्शा वालों का कब्जा
विज्ञापन
-बस स्टैंड के सामने वाहन खड़े होने से सड़क पर रुकती हैं बसें, पीछे लगता है जाम
-यात्रियों को स्टैंड की बजाय सड़क पर खड़े होकर करना पड़ रहा बसों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। बस यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए बस स्टैंड ही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। कई जगहों पर बस स्टैंड के सामने ऑटो, ई-रिक्शा, कैब और लोडिंग वाहनों का कब्जा है। ऐसे में बस चालकों को स्टैंड पर बस रोकने की जगह सड़क पर ही सवारियां भरनी पड़ती हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
आनंद विहार बस अड्डे के बाहर बने बस स्टैंड पर भी यही स्थिति देखने को मिली। यहां ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने के कारण बसें स्टैंड तक नहीं पहुंच पातीं। यात्रियों को भी बस का इंतजार सड़क पर खड़े होकर करना पड़ता है। झील टर्मिनल के दो बस स्टैंडों की स्थिति इससे भी खराब मिली। स्टैंड के सामने ऑटो, रिक्शा और कैब खड़ी कर चालक चले जाते हैं। यहां कुछ लोगों ने ऑटो की सर्विसिंग का काम भी शुरू कर दिया है।
यात्री गुड्डू ने बताया कि यहां यात्रियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बस चालक भी मनमानी करते हैं। बस स्टैंड पर अब बसें नहीं रुकतीं और शाम पांच बजे के बाद बसों का संचालन भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
गीता कॉलोनी बस स्टैंड के बाहर मिनी ट्रक खड़े मिले। वहीं कल्याणपुरी बांस-बल्ली मार्केट के सामने भी ऑटो, कार और लोडिंग रिक्शा खड़े मिले। इससे बस चालक स्टैंड के बजाय सड़क पर बस रोकने को मजबूर हैं। इससे यात्रियों की परेशानी के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।