{"_id":"2c8b3abc2f18831a16c5425ed7e1e4b0","slug":"auto-rickshaw-drivers-on-strike-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को नहीं चलेगी ऑटो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को नहीं चलेगी ऑटो!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तंत्र की बेरुखी से खफा ऑटो चालक एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
परमिट व्यवस्था में बदलाव और दिल्ली के बेपरमिट ऑटो पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन 20 जनवरी को एआरटीओ का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी।
फिलहाल 16 किलोमीटर के दायरे में ऑटो संचालन का परमिट जारी किया जा रहा है, जबकि दिल्ली या आसपास के किसी भी शहर में इस तरह की पाबंदी नहीं है। परमिट का दायरा बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली के बेपरमिट ऑटो नोएडा में खुलेआम दौड़ते देखे जा सकते हैं। इसी के विरोध में एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी मांगों पर परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। एक तरफ एनसीआर परमिट की बातें की जा रही हैं, दूसरी तरफ नोएडा के ऑटोवालों को 16 किलोमीटर के दायरे में बांधा हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली के ऑटो नोएडा में जानबूझकर चलवाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग की मनमानी के खिलाफ ऑटोवाले एक बार फिर एकजुटता का परिचय देंगे। अगर फिर भी मांगें न मानी गई तो हड़ताल की जाएगी।