ऑटो गैंग का आतंक: बिना खून-खराबा लूटते सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियागंज इलाके में ऑटो गैंग ने पंजाब से आए एक ज्वेलर के सात किलो चांदी के जेवर उड़ा लिए। बदमाशों ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर ज्वेलर को नीचे उतार सामान संग फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार पेशे से ज्वेलर अशोक कुमार (55) सपरिवार गली नंबर एक गुरु नानकपुरा, खजान डिपो अमृतसर (पंजाब) में रहते हैं। शुक्रवार को वह अमृतसर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे।
चांदनी चौक जाने के लिए उन्होंने स्टेशन से ऑटो लिया। उसमें दो लोग पहले से सवार थे। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने एक और युवक को अपने बगल वाले सीट पर बिठा लिया।
डिलाइट सिनेमा के पास ड्राइवर ने पुलिस की तलाशी अभियान की बात कहकर युवक को पीछे की सीट पर बैठने को कहा। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो बंद हो गया। चालक ने ऑटो खराब होने की बात कहकर अशोक को नीचे उतरने के लिए कहा।
सात किलो चांदी ले फरार
अशोक के नीचे उतरते ही उसका ब्रीफकेस खुल गया और सारा सामान नीचे गिर गया। अशोक अपना सामान समेटने लगा, इसी दौरान चालक और उसके सहयोगी ऑटो को स्टार्ट कर फरार हो गए।
अशोक ने सामान की जांच की तो पता चला कि उसके ब्रीफकेस से सात किलो चांदी के जेवर गायब थे। इन जेवरातों को उसे कूंचा महाजनी के एक ज्वेलर को देना था।
अशोक ने तुरंत चोरी की सूचना दरियागंज थाना पुलिस को दी। दरियागंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।