फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto fare increased in delhi waiting charge too 

दिल्ली में ऑटो का सफर महंगाः प्रति किमी एक रुपये की बढ़ोतरी, वेटिंग चार्ज भी बढ़ाया

Thu, 13 Jun 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Auto fare increased in delhi waiting charge too 
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने बुधवार को ऑटो किराया महंगा कर दिया। करीब छह साल बाद दिल्ली सरकार ने किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। 

विज्ञापन


बदलाव के बाद हर किमी पर ऑटो किराया 8.50 की जगह 9.50 रुपये होगा। वहीं, पहले दो किमी की जगह अब पहले डेढ़ किमी के लिए 25 रुपये देने होंगे। दिल्ली सरकार ने कानून विभाग की सलाह पर बिना उपराज्यपाल की मंजूरी के ही अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


इससे पहले 2013 में दिल्ली सरकार ने ऑटो का किराया बढ़ाया था। मार्च में दिल्ली कैबिनेट में ऑटो किराया बढ़ाने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव में मंजूर किया गया था। नोटीफिकेशन से पहले परिवहन विभाग उपराज्यपाल से मंजूरी लेने की बात कर रहा था। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत उपराज्यपाल को फाइल भेजने से मना कर रहे थे। इससे प्रस्ताव लंबित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून विभाग ने दिल्ली सरकार को सलाह दी कि बिना उपराज्यपाल की पूर्व इजाजत के अधिसूचना जारी की जा सकती है। इससे यात्रियों को पहले दो किमी के लिए दस रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। अब तक पहले किमी का सफर 25 रुपये में होता था, लेकिन बदलाव के बाद यह 34.50 रुपये में होगा। वहीं, आगे हर किमी पर भी एक रुपया अतिरिक्त देना पड़ेगा। यात्रियों को 8.50 रुपये प्रति किमी की जगह अब 9.50 रुपये प्रति किमी किराया देना पड़ेगा।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) को निर्देश दिया है कि वह कैबिनेट के फैसले को लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करे। यह औपचारिकता पूरी होने के बाद नया ऑटो किराया लागू हो जाएगा। इस बीच, ऑटो मीटर भी अपग्रेड हो जाएंगे।

पहले दो किमी पर बढ़ेंगे 10 रुपये
अब तक बेस फेयर पहले दो किमी के लिए 25 रुपये था। इसके बाद हर किमी पर 8.50 रुपये देने होते थे। अब बेस फेयर पहले डेढ़ किमी के लिए होगा। यह शुल्क भी 25 रुपये होगा। आगे हर किमी पर 9.50 रुपये का किराया होगा। इस हिसाब से पहले दो किमी का किराया 34.50 रुपये हो जाएगा।

वेटिंग चार्ज में तीन गुना बढ़ोतरी
दिल्ली सरकार ने वेटिंग चार्ज भी बढ़ाया है। पहले वेंटिज चार्ज 25 पैसे प्रति मिनट था। यह न्यूनतम 15 मिनट के बाद लागू होता था। सरकार ने अब वेटिंग चार्ज 25 से बढ़ाकर 75 पैसे कर दिया है। साथ ही 15 मिनट का न्यूनतम समय भी हटा दिया है। एक किमी का सफर 10 मिनट में तय करने पर वेटिंग चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद वेटिंग चार्ज लगेगा।


दिल्ली सरकार के दलील, नई दरें दूसरे मेट्रो शहरों से सस्ती
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि ऑटो किराया बढ़ाने का अपना वायदा दिल्ली सरकार ने पूरा कर दिया है। परिवहन विभाग ने नई दरों को नोटिफाई कर दिया है। दिल्ली में अब भी दूसरे मेट्रो शहरों से ऑटो किराया सस्ता है।

एक नजर में बदलाव
अब 9.50 रुपये प्रति किमी होगा किराया।
अब 25 रुपये का आधार किराया पहले डेढ़ किमी पर।
75 पैसे प्रति मिनट हो जाएगा वेटिंग चार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed