फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Expo 2020: 300 security personnel deployed in India Expo mart security

Auto Expo 2020: 300 सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं इंडिया एक्सपो मार्ट की सुरक्षा

Thu, 06 Feb 2020 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Feb 2020 10:45 AM IST
सार

- सीआईएसएफ, सिविल, यातायात और दमकल कर्मियों की तैनाती 
- परिसर में सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी करेंगे लोगों की निगरानी

विज्ञापन
Auto Expo 2020: 300 security personnel deployed in India Expo mart security
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित होने वाले आटो एक्सपो के एमजी पवेलियन में तैयार हो रही जीएसइवी का ट्रांसपैरेंट मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो की सुरक्षा तीन सौ सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर होगी। एक्सपो मार्ट की सुरक्षा में सीआईएसएफ की एक कंपनी, सिविल पुलिस, यातायात और दमकल विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई है। दूसरे जिलों से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मेटल डिटेक्टर, डॉग और बम स्क्वॉयड भी जांच करेगा। ऑटो एक्सपो में लोगों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इस बार पहली बार तैनात किए गए सिविल पुलिसकर्मियों का भुगतान आयोजकों को करना होगा। 
विज्ञापन


बताया गया कि नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 12 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस कारण से यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले ही एक्सपो मार्ट और ऑटो एक्सपो के अधिकारियों को आयोजन को व्यावसायिक बताते हुए भुगतान पर आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही थी। सभी लोगों को मुख्य द्वार पर ही चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

संदिग्ध, ज्वलनशील आदि वस्तुओं को भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यहां सीआईएसएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। सीआईएसएफ के लगभग 100 जवान एक्सपो मार्ट के भीतर और बाहर तैनात रहेंगे।

वहीं, सिविल पुलिस के 70 कर्मी भी परिसर के अंदर और बाहर तैनात होंगे। साथ ही महिला व अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी करेंगे। वहीं, इंस्पेक्टर, दारोगा और अन्य अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

यातायात व्यवस्था संभालेंगे 70 पुलिसकर्मी 
ऑटो एक्सपो में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचेंगे। इसकी वजह से 70 यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। एक्सपो मार्ट जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात निरीक्षक रामरतन सिंह का कहना है कि फिलहाल डायवर्जन की व्यवस्था नहीं की गई है। लेकिन आवश्यकता पड़ती है तो डायवर्जन किया जाएगा।

लगभग 300 सुरक्षाकर्मी एक्सपो मार्ट की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। सिविल पुलिस की तैनाती भुगतान पर की गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा।- रणविजय सिंह, एडिशनल डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed