'बीजेपी से अच्छी तो केजरीवाल सरकार थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने सोमवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के हाल में लिए गए कुछ फैसलों के खिलाफ ऑटो यूनियन ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो चालक आगे फिर हड़ताल पर जाएंगे।
ऑटो रिक्शा संघ के नेता राजेंद्र सोनी ने बताया कि हम कई दिनों से अलग-अलग जगह जाकर अपनी बात रख चुके हैं। सभी जगह आश्वासन तो मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए सोमवार तड़के 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक के लिए हड़ताल पर हैं।
एक दिन की सांकेतिक हड़ताल से हम अपनी मांगों को उन तक पहुंचाएंगे। चालक ऑटो के खिलाफ चल रहे ट्रैफिक पुलिस के अभियान और सीएनजी सिलेंडर के पांच साल तक के लिए मिलने वाले प्रमाण पत्र की अवधि घटाकर तीन साल किए जाने से नाराज हैं।
केजरीवाल को मिला नया बल
ऑटो रिक्शा ड्राइवर बीजेपी सरकार से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इसका अंदाजा एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर भूपेंद्र के बयान से लगाया जा सकता है। भूपेंद्र का कहना है कि हमारी ये हड़ताल पुलिस के खिलाफ है। पर हम ये कहना चाहेंगे कि केंद्र में बीजेपी की सरकार से अच्छी तो दिल्ली में केजरीवाल की सरकार थी। केजरीवाल कम से कम हम ऑटोवालों के भले के बारे में तो सोचते थे।
वहीं भारतीय मजदूर संघ के राजेंद्र सोनी ने कहा कि वो हमें प्रताड़ित करते हैं और बेवजह चालान काटते हैं। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में उनसे कहीं जाने के लिए पूछते हैं। शाम के समय मना करने पर उनका चालान काट दिया जाता है, जबकि चालकों को शाम के समय घर जाने की छूट है।
अब तक ट्रैफिक पुलिस तीन हजार से ज्यादा चालान काट चुकी है। इसी को लेकर भारतीय मजदूर संघ के राजेंद्र सोनी ने कहा कि वो हमें प्रताड़ित करते हैं और बेवजह चालान काटते हैं।