फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver took bad behavior with Northeast lady

पूर्वोत्तर की महिला से ऑटो चालक करने लगा गंदी हरकत

Tue, 26 May 2015 08:56 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
auto driver took bad behavior with Northeast lady

सोमवार देर शाम पूर्वोत्तर की एक महिला के साथ ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो चालक का नंबर नोट कर लिया।

विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली 20 वर्षीय महिला रविवार को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से उतरकर शेयरिंग ऑटो में बैठकर जा रही थी।

महिला के मुताबिक रास्ते में सवारियां उतरने के बाद वह अकेली हो गई।

फायदा उठाकर ऑटो चालक ने शुरू कर दी अश्लील हरकतें

auto driver took bad behavior with Northeast lady

इसका फायदा उठाते हुए ऑटो चालक ने उसके साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। शुरू में महिला ने अनदेखा किया लेकिन ऑटो चालक नहीं माना।

पीड़िता उसे बातों में उलझा उसके मोबाइल नंबर और ऑटो के नंबर नोट कर उतर गई। सोमवार को महिला पुलिस के पास पहुंची और सारी कहानी बयां की।

पूर्वोत्तर से जुड़ा मामला होने के नाते पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस तरह पकड़ा ऑटो चालक

auto driver took bad behavior with Northeast lady

सेक्टर-29 थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक नंदलाल (52) को अर्जुन नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


मामले की जांच कर रहे एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह नाथूपुर गांव में दार्जलिंग के तीन युवकों पर स्थानीय युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था।

जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद पूर्वोत्तर के लोगों ने गुड़गांव पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed