लालीः पहले जड़ा थप्पड़ फिर बताया भगवान, अब FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी के किराड़ी इलाके में रोड शो कर रहे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को जोरदार थप्पड़ जड़ने वाले ऑटो ड्राइवर लाली ने आप के समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
ऑटो ड्राइवर लाली ने आप समर्थकों पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि घटना के बाद आप समर्थकों ने उसकी बहुत पिटाई की। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार आईपीसी की धारा 430 के तहत लाली का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आप के उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने लाली की पिटाई की थी।
केजरीवाल पर भी मुकदमा!
ऑटो ड्राइवर लाली ने आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें आप संयोजक केजरीवाल के नाम होने की भी चर्चा की जा रही है।
हालांकि पुलिस इस बात का खुलासा करने से कतरा रही है। पुलिस ने इस बारे में साफ-साफ नहीं बताया कि मुकदमे में केजरीवाल का नाम है कि नहीं। हां, पुलिस इस बात से इनकार भी नहीं कर रही है कि मुकदमे में केजरीवाल का नाम है या नहीं।
पुलिस के अनुसार लाली ने 9 अप्रैल को सुल्तानपुरी में हुई घटना के बाद 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था।
लाली से मिलने उसके घर गए थे केजरीवाल
9 अप्रैल को हुआ थप्पड़ कांड नाटकीय होता जा रहा है। थप्पड़ खाने के ठीक बाद केजरीवाल ने मौन धारण कर लिया था और राजघाट जाकर 72 मिनट तक बैठ गए थे। जिसके बारे में बाद में उन्होंने कहा कि वह गांधी से थप्पड़ खाने की शक्ति मांगने गए थे।
यही नहीं, अगले ही दिन थप्पड़ मारने वाले ऑटो ड्राइवर लाली ने केजरीवाल से मांफी मांग ली थी। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के साथ लाली के घर गए थे। उन्होंने लाली को फूलों का गुच्छा भी भेंट किया था।