{"_id":"fb8ffecdf6ad4a14940b1afac0208aaf","slug":"auto-driver-dead-in-suspicious-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सारन की डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चालक शनिवार सुबह एक दुकान के बाहर मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 41 वर्षीय सूरज कुमार अपने छोटे भाई चंदन कुमार के साथ डबुआ कॉलोनी के ई ब्लॉक में रहता था। वह ऑटो चालक था। चंदन ने बताया कि सूरज की पत्नी की मृत्यु वर्ष 2000 में हो गई थी, उसके दो बच्चे हैं जो अपने ननिहाल में कोलकाता के न्यूलीपुर नामक गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
चंदन के मुताबिक सूरज अक्सर ऑटो चला कर घर वापस नहीं आता था। शराब पीकर कहीं भी सो जाता था। शुक्रवार रात को भी वह वापस घर नहीं आया था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि सूरज जनता कॉलोनी स्थित शमशान घाट के पास स्थित एक दुकान के बाहर पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूरज को बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता लगा है कि मृतक शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।