{"_id":"2c1fcefbf2b78533617773a5035a186f","slug":"auto-driver-commits-suicide-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक फांसी पर लटकती रही उसकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक फांसी पर लटकती रही उसकी लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Aug 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद थाना सराय ख्वाजा की नवीन नगर चौकी क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। शव दो दिन बाद घर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्योति प्रकाश (30) पत्नी व तीन बच्चों के साथ नवीन नगर चौकी क्षेत्र के विनय नगर की गली नंबर-8 में रहता था।
जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात सूचना मिली कि विनय नगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में पता लगा कि शव करीब दो दिन पुराना है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि ज्योति प्रकाश को शनिवार दिन में घर पर देखा गया था। पूरा घर खुला पड़ा था लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोसी ने दिल्ली के जैतपुर में रहने वाले उसके बड़े भाई को फोन करके रविवार को सूचना दी कि ज्योति प्रकाश का कुछ पता नहीं है जब कि घर खुला पड़ा है। इसके बाद भाई ने विनय नगर पहुंच कर देखा तो ज्योति को कमरे में लटका पाया।
जांच में पता लगा कि ज्योति की पत्नी बच्चों सहित 18 अगस्त से अपने मायके इस्माइलपुर में रह रही है। शुरूआती जांच में फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पत्नी व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।