फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AUTO driver attack by blade on bjp leader drive in delhi

दिल्लीः रोडरेज में भाजपा निगम पार्षद की कार के शीशे तोड़े, ऑटो वाले ने ड्राइवर के सीने पर ब्लेड मारा

Thu, 18 Jul 2019 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
AUTO driver attack by blade on bjp leader drive in delhi
ड्राइवर गणेश - फोटो : अमर उजाला

सोनिया विहार से भाजपा निगम पार्षद की कार पर बृहस्पतिवार को रोडरेज के दौरान ऑटो चालक ने हमला कर दिया। दरअसल, पार्षद सुषमा मिश्रा के चालक ने सोनिया विहार पहले पुश्ते पर कार के आगे खड़े ऑटो को हटाने के लिए हॉर्न बजाया था। इसी बात पर ऑटो चालक भड़क गया। उसने सुषमा के चालक गणेश के सीने पर ब्लेड से हमला कर दिया। बाइक चालक का हेलमेट लेकर सुषमा की कार के आगे-पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपी ने पार्षद के साथ भी बदसलूकी की। वारदात के बाद आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गया। घायल गणेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गणेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, निगम पार्षद सुषमा मिश्रा परिवार के साथ सोनिया विहार में रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी कार से सोनिया विहार की गली नंबर-37 का दौरा करने पहुंची थीं। इस बीच वह सोनिया विहार से चौहान पट्टी के लिए निकलीं। पहले पुश्ते पर उनकी कार के आगे ऑटो खड़ा था। सुषमा के कार में बैठते ही चालक गणेश ने हॉर्न बजाकर ऑटो वाले को हटने का इशारा किया। कई बार हॉर्न बजाकर गणेश ने हटने के लिए कहा। असर न होने पर गणेश कार से उतरा और ऑटो हटाने के लिए कहने लगा। इस पर ऑटो चालक ने गणेश से गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर गणेश से हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने ब्लेड से गणेश पर हमला कर दिया। सुषमा ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी बदसलूकी करने लगा। कहासुनी के दौरान आरोपी वहां खड़े एक बाइक चालक से उसका हेलमेट छीनकर लाया और कार के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुश्ता रोड पर ऑटो चालकों की गुंडागर्दी के खिलाफ वह आवाज उठाती रही हैं। ऑटो वाले रास्ता बंद कर अवैध पार्किंग किए रहते हैं। आशंका है कि इसी वजह से ऑटो चालक ने उन्हें जान-बूझकर निशाना बनाया।
-सुषमा मिश्रा, निगम पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed