फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto and taxi fares set to change the government, Dikshit had increased

ऑटो और टैक्सी किराये में बदलाव की तैयारी में सरकार, शीला दीक्षित ने की थी बढ़ोतरी

Mon, 23 May 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Auto and taxi fares set to change the government, Dikshit had increased
केजरीवाल और सिसोदिया

राजधानी में ऑटो और काली-पीली टैक्सी के किराये में बदलाव को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। परिवहन विभाग की चार सदस्यीय किराया निर्धारण कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट पर किराया बढ़ाया जाए या नहीं आखिरी फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लेंगे। ऑटो और काली पीली टैक्सी का पिछली बार मई 2013 में शीला सरकार के दौरान किराया बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन


ऑटो-टैक्सी यूनियन लंबे समय से दिल्ली में बढ़ रहे खर्च को देखते हुए किराया बढ़ाने की मांग कर रही है। मगर 2013 से अब तक यह मामला किसी न किसी कारण से ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।  मगर अब सरकार इसपर गंभीरता से विचार कर रही है। परिवहन विभाग की एक चार सदस्यों वाली कमेटी जल्द ही इसे लेकर अपनी एक फाइनल रिपोर्ट सरकार को देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी अगले माह देगी अपनी रिपोर्ट

Auto and taxi fares set to change the government, Dikshit had increased
ऑटो यूनियन

इसमें काली पीली टैक्सी के साथ ऑटो का किराया में बदलाव को लेकर सिफारिशें होंगी। वर्तमान में ऑटो का किराया पहले दो किलोमीटर 25रुपये उसके बाद 8 रुपये प्रति किलोमीटर है।  काली टैक्सी का किराया पहले एक किलोमीटर का 25 रुपये और फिर नॉन एसी टैक्सी क 14 रुपये प्रति किलोमीटर एसी टैक्सी का 16 रुपये प्रति किलोमीटर है।

 चूंकि परिवहन मंत्री गोपाल राय अभी इलाज के चलते शहर से बाहर हैं, इसलिए उनके आते ही कमेटी वह रिपोर्ट उन्हें देगी। फिर उस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लेंगे।  उधर ऑटो यूनियन नेता राजेंद्र सोनी का कहना है कि हम सरकार से लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस बार भी किराया नहीं बढ़ाती है तो हमारी मांग है कि सरकार हमे छह रुपये प्रति किलो सीएनजी की सब्सिडी दे।  उन्होंने कहा कि ऑटोका मेंटीनेंस महंगा हो गया है। इश्योरेंस कराना महंगा हो गया है। ऐसे में सरकार को किराया बढ़ाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed