फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto and e-rickshaw drivers are charging Rs 100 for 15 km distance in Ghaziabad

UP: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, 15KM दूरी का वसूल रहे 100 रुपये किराया; लोग बोले- ध्यान दे ट्रैफिक पुलिस

Sat, 19 Jul 2025 07:23 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग वन-वे होने से बसें बंद है। ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे। यात्रियों को मजबूरी में 30-100 रुपये तक का किराया देना पड़ रहा है।

विज्ञापन
auto and e-rickshaw drivers are charging Rs 100 for 15 km distance in Ghaziabad
यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने दिल्ली मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मनमानी शुरु कर दी है। ई-रिक्शा चालक मुरादनगर से गाजियाबाद तक का 100 रुपये किराया वसूल रहे हैं, जबकि ऑटो चालक 30 से 50 रुपये तक यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


बस व अन्य वाहनों के बंद होने से लोग परेशान हैं और ठगे जा रहे हैं। ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करना लोगों की मजबूरी बन गया है, जिसका यह फायदा उठा रहे है। गाजियाबाद लोहियानगर निवासी इंद्र राणा ने बताया कि मुरादनगर किसी काम से आए थे। वहां से 20 रुपये किराया देकर ऑटो से आए थे। गाजियाबाद जाने के लिए ऑटो क इंतजार कर रहे थे। ई-रिक्शा चालक गाजियाबाद ले जाने के 100 रुपये किराया मांग रहा है।
विज्ञापन

 
गाजियाबाद निवासी टाइगर नेपाली का कहना है कि वह मुरादनगर किसी काम से आये थे। ऑटो चालक 30 से 50 रुपये किराया मांग रहे हैं। इससे कम किराये की बात करने पर ऑटो में बिठाते नहीं हैं। इस तरफ ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed