{"_id":"c3cf6d188bd2e7b7df923f64d13a494a","slug":"authority-passed-elivated-road-proposal-in-chijarsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड रोड
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने छिजारसी के पास एफएनजी को जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड को मंजूरी दे दी है। जमीन विवाद को देखते हुए प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, छिजारसी के पास करीब आठ सौ मीटर की दूरी में जमीन पर विवाद है। यहां ग्रामीणों के घर और दुकानें बनी हुई हैं।
प्राधिकरण ने इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किया, मगर ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। ग्रामीण एलिवेटेड रोड बनाने की मांग कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को सीईओ रमा रमण ने इसे मंजूरी दे दी। एसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि अब इसी आधार पर औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। एलिवेटेड रोड छह लेन की होगी, हालांकि इससे लागत काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले जमीन खाली करवाकर सड़क बनाने का प्रस्ताव था। बाद में दो अलग-अलग सड़कें बनाने का निर्णय हुआ। अब एलिवेटेड रोड को ही मंजूरी दी गई है।