{"_id":"d04e1eaba2f793cebefd9975bdd825f3","slug":"authority-hearing-on-mixed-land-use-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो लागू हो जाएगी मिक्स लैंड यूज नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लागू हो जाएगी मिक्स लैंड यूज नीति
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में मिक्स लैंड पॉलिसी को लेकर दर्ज आपत्तियों पर आज प्राधिकरण सुनवाई करेगा। इंदिरा गांधी कला केंद्र में होने वाली इस जन सुनवाई में शिकायतकर्ता और प्राधिकरण के अफसर शामिल होंगे।
विज्ञापन
मिक्स लैंड यूज नीति पर विरोध और सुझाव के रूप में 54 से अधिक आवेदनपत्र आए हैं। शहर के औद्योगिक संगठनों के अलावा आवासीय संगठनों, जिनमें आरडब्ल्यूए, फोनरवा, फोनरसा भी शामिल हैं, ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सेक्टरों में दुकान चला रहे दुकानदारों की तरफ से भी कई आपत्तियां दर्ज हुई हैं। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक आपत्तियों में मुख्य रूप से तीन मुद्दों को उठाया गया है। पहला यह कि 24 मीटर रोड के बजाय 18 मीटर रोड की अनुमति मिले।
विज्ञापन
दूसरा इसकी कीमतें कम हों और तीसरा गेस्ट हाउस और ऑटो शोरूम के अलावा कुछ अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की भी अनुमति मिले।
प्राधिकरण इन आपत्तियों और सुझावों को मिक्स लैंड यूज में शामिल कर बोर्ड के समक्ष रखेगा। वहां से अप्रूवल के बाद इसे शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिल जाने पर यह नीति नोएडा में लागू होगी।
प्राधिकरण ने विगत बोर्ड बैठक में इस नीति को मंजूरी देते हुए बीते माह लोगों से आपत्तियां मांगी थी। इस नीति में आवासीय सेक्टरों में गेस्ट हाउस व औद्योगिक सेक्टरों में ऑटो शोरूम और इन दोनों की सपोर्टिंग एक्टिविटी को अनुमति देने की बात कही गई है।