फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Authorities were holding a minor, he ventured adult

प्रशासन ने जो नाबालिग पकड़े थे, वो निकले बालिग

Tue, 24 Jun 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Authorities were holding a minor, he ventured adult

गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को मीट फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पकड़े गए ‘बाल श्रमिकों’ बालिग निकले। मंगलवार कोे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के दौरान इन युवकों के परिजनों ने विरोध जताया।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चे बालिग हैं। बाद में समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को शांत कराया।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात छापेमारी के दौरान प्रशासन ने कुल 15 बच्चों को बाल श्रमिक बताकर उनके सुपुर्द किया था। इन बच्चों को मंगलवार राजनगर स्थित बाल कल्याण समिति के बच्चा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों के अभिभावक उनके पहचान पत्र लेकर वहां पहुंच गए। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे बालिग हैं और परिवार को चलाने के लिए नौकरी कर रहे हैं।

दिनेश शर्मा ने बताया कि बाद में 6 युवकों और 2 युवतियों पहचान पत्र देखकर उन्हें उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 7 अभी भी बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed