{"_id":"67f5ed31b4306a2047095a5c","slug":"australian-emu-gave-birth-to-two-babies-in-delhi-zoo-after-7-years-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चिड़ियाघर से गुड न्यूज: जू में 7 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दिए दो बच्चे, प्रशासन देखभाल में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चिड़ियाघर से गुड न्यूज: जू में 7 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दिए दो बच्चे, प्रशासन देखभाल में जुटा
Wed, 09 Apr 2025 09:16 AM IST
अनुज कुमार
ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली
ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 09:16 AM IST
सार
दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब सात साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दो बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद प्रशासन उनकी देखभाल में जुट गया है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर
- फोटो : एआई तस्वीर
विस्तार
चिड़ियाघर (जू) घूमने में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। करीब सात साल बाद चिड़ियाघर में ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दो बच्चों को जन्म दिया है। लंबे समय बाद ईमू के बच्चों के जन्म होने से चिड़ियाघर प्रशासन भी काफी खुश है। बच्चों की दिनरात देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि ईमू ने दो चूजों को जन्म दिया है। इससे पहले 2018 के मार्च महीने में चूजे हुए थे। चूजों की निगरानी जारी है। चिड़ियाघर में पहले से 11 ईमू है। ईमू दुनिया का दूसरा सबसे पड़ा पक्षी है। दूसरे पक्षियों में अंडे देने की अवधि 28 दिन की होती है, जबकि ईमू 56 दिन की अवधि में अंडा देता है। इसकी गर्दन लंबी और मजबूत होती है।
विज्ञापन
नीलगाय के आपस में भिड़ने से एक की मौत
चिड़ियाघर में नीलगाय के आपस में भिड़ने से एक नीलगाय की बीते दिन मौत हो गई। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि नीलगाय में अक्सर लड़ाई हो जाती है। यह घटना सोमवार की है। वन्यजीव आपस में न लड़े उसके लिए सभी उचित कदम उठाते है।
विज्ञापन
गौर के बच्चे ने तोड़ा दम
गौर के एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया है। अधिकारी ने कहना है कि अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। रिपोर्ट मंगवाई गई है। चिड़ियाघर में एक दर्जन से ज्यादा गौर है। गौर को भारतीय बाइसन भी कहा जाता है। यह जंगली मवेशियों की सबसे बड़ी प्रजाति है।