{"_id":"5d489a518ebc3e6d1d71dfa1","slug":"august-five-was-the-hottest-in-eight-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा पांच अगस्त, कम बारिश से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा पांच अगस्त, कम बारिश से लोग बेहाल
Tue, 06 Aug 2019 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : पीटीआई
मानसून दिल्ली से रूठा हुआ सा है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण एक बार फिर से तापमान ने तेवर दिखाए। सोमवार को बीते आठ वर्षों में सर्वाधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर भी 94 फीसदी तक पहुंच गया, जिससे लोगों के पसीने छूट गए। राहत की बात यह है कि मंगलवार को हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी व उमस ने अपने तेवर कड़े रखे। दोपहर बाद मौसम ने कवरट ली और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में तेज व कुछ में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते आठ सालों में पांच अगस्त का सर्वाधिक तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8:30 बजे तक 000.8 मिमी व सुबह से शाम 5:30 बजे तक 000.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 53 फीसदी रही।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। 9 अगस्त को हल्की बारिश के साथ दिन में तेज सतही हवाएं चलेगी। इस दौरान तापमान 33 से 35 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।
आठ वर्षों में पांच अगस्त का तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2018 36.0 डिग्री
2017 35.0 डिग्री
2016 37.0 डिग्री
2015 35.0 डिग्री
2014 35.0 डिग्री
2013 36.0 डिग्री
2012 34.0 डिग्री
2011 33.0 डिग्री