{"_id":"5e1ca6758ebc3e87b96e33da","slug":"audio-of-du-student-now-viral-in-jnu-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा मामला - डीयू की छात्रा की अब ऑडियो वायरल, पुलिस ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हिंसा मामला - डीयू की छात्रा की अब ऑडियो वायरल, पुलिस ने भेजा नोटिस
Mon, 13 Jan 2020 10:48 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
jnu violence
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में जेएनयू में डंडा लेकर दिखाई दे रही युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज की छात्रा है। अब इस छात्रा का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में छात्रा से उसका एक सीनियर पूछ रहा है कि वह मुनिरका की तरफ क्या कर रही है तो छात्रा का कहना था कि किसी को कुछ बताना मत। उसका जेएनयू का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ बताने पर उसकी पहचान हो जाएगी।
एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोमल शर्मा नाम की छात्रा दिल्ली विश्विद्यालय के पास स्थित मौरिस नगर के विजय नगर में रहती है। वह यहां एक पीजी में रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी छात्रा का पीजी का पता नहीं मिला है। पुलिस ने उसके कॉलेज में नोटिस भेज दिया है। हालांकि कोमल शर्मा का मोबाइल पिछले शानिवार से ही बंद आ रहा है।
स्टिंग ऑपरेशन के बाद नाम सामने आए आरोपियों का मोबाइल बंद-
स्टिंग ऑपरेशन में दिखाए गए आरोपी अक्षत अवस्थी व रोहित शाह से भी पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों को नोटिस जारी किया था। एसआईटी अधिकारियों के अनुसार दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
छह अन्य आरोपियों से इसी सप्ताह पूछताछ की जाएगी-
अपराध शाखा के एसआईटी ने सोमवार कोई आइसी घोष, पंकज मिश्रा व भास्कर विजय से पूछताछ की थी। छह अन्य आरोपियों से इसी सप्ताह पूछताछ की जाएगी।