कार हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। इस बार ये हादसा एक दिल दहला देने वाले कार एक्सीडेंट में हुआ। इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे जिसमें से दो लोग घायल हुए और दो लोगों की मौत हो गई।
यह घटना दिल्ली के शकूरपुर इलाके में हुई। शकूरपुर इलाके में ब्रिटानिया चौक के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा एक ऑडी कार के टकराने से हुआ। यह हादसा ब्रिटानिया चौक के पास बीती रात हुआ।
ऑडी कार के पेट्रोलपंप के पोल में जोरदार टक्कर मारने से ये घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार आ रही ऑडी कार पेट्रोल पम्प के पास लगे खम्भे और होर्डिंग से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।
हवा में उछल गई थी ऑडी
पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग मॉडल टाउन इलाके के रहने वाले हैं और वो देर रात किसी पार्टी से आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑडी कार हवा में उछल गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई।
बर्बाद हो चुकी ऑडी कार को केशवपुरम थाने में रखा गया है। लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार बेहद तेज थी और पोल से टक्कर के बाद गाड़ी ने संतुलन खो दिया। कार धौलाकुआं से आजादपुर की ओर जा रही थी। मरने वाले निखिल और विनीत बंसल सगे भाई थे और दोनों आगे की सीट बैठे थे।
पीछे की सीट पर बैठे दो और रिश्तेदारों को भी चोट लगी, लेकिन इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार पर अस्थाई नंबर प्लेट लगा था। कार सवार नशे में थे या नहीं ये बात मेडिकल जांच के बाद पता चलेगी।