फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auction of VIP numbers in delhi.

इस नंबर की कीमत सुन चौंक जाएंगे आप!

Sat, 11 Oct 2014 12:15 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
auction of VIP numbers in delhi.

दिल्ली में वाहनों के वीआईपी नंबर के लिए शुक्रवार को पहली नीलामी में करीब चौबीस खरीददार सामने आए हैं। परिवहन विभाग के कुल 140 में से 29 नंबरों की बोली लगी।

विज्ञापन


इससे 72.4 लाख रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। 0001 नंबर के लिए पांच लोगों ने बोली लगाई। द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सबसे अधिक 12.5 लाख रुपये की बोली लगाकर इसे खरीदा।
विज्ञापन


नीलामी के लिए विभाग में 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बोली लगाने के लिए जरूरी न्यूनतम राशि का डिमांड ड्राफ्ट सिर्फ 41 लोगों ने जमा कराया था। इनमें से 29 को नंबर मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 0009 को करुण अरोड़ा ने न्यूनतम राशि तीन लाख रुपये से करीब तीन गुना 8.25 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा। उन्होंने 0018 नंबर भी दो लाख रुपये में खरीदा है। 0786 को महेश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने 2.10 लाख रुपये में खरीदा है।

इनके नहीं मिले खरीददार

auction of VIP numbers in delhi.

बोली लगाने वालों में 2,3,4 व 8 नंबर का कोई खरीददार सामने नहीं आया। वहीं, कुल योग 9 वाले नंबरों की बिक्री अधिक हुई है। चाहे 9 नंबर हो या फिर 18 नंबर।

नब्बे दिन में कराना होगा रजिस्टर
एक सप्ताह में इन्हें डिमांड लेटर भेजा जाएगा। दस दिन में अलॉटमेंट लेटर देंगे। इसके बाद 90 दिन में वाहन रजिस्टर कराना होगा। डिमांड लेटर दिए जाने के 10 दिन में बाकी राशि नहीं चुकाते हैं तो जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। नब्बे दिन में गाड़ी रजिस्टर करानी होगी। नंबर का खरीददार अपनी मर्जी से कोई भी गाड़ी खरीद सकता है।
- कुलदीप सिंह गांगर, एमडी, दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

नंबर..........कितने में बिका.....न्यूनतम मूल्य
0001..........12.5 लाख..........5,00,000
0009..........8.25 लाख..........3,00,000
0007..........5.55 लाख..........3,00,000
0005..........3.15 लाख..........3,00,000
0006..........3.00 लाख..........3,00,000
0777..........1.40 लाख..........1,00,000
5555..........1.50 लाख..........1,00,000
7777..........2.60 लाख..........1,00,000
9999..........3.20 लाख..........1,00,000
9000..........2.00 लाख..........1,00,000
0111..........1.35 लाख..........1,00,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed