{"_id":"77a4802764db88f4b068a5d414c34776","slug":"auction-of-vip-number-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर की है चाह तो काम की है यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी नंबर की है चाह तो काम की है यह खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के वीआईपी नंबरों की नई सीरीज रविवार को जारी हो गई। इसके चंद घंटे बाद ही सिंगल और डबल डिजिट के बेहद आकर्षक नंबर बुक हो गए।
विज्ञापन
नई सीरीज के पहले दिन 100 से ज्यादा नंबरों की बुकिंग होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को परिवहन कार्यालय खुलने के बाद इसका सही आंकड़ा जारी किया जाएगा।
आकर्षक वाहन नंबर पाने के लिए आवेदकों ने सुबह से ही वेबसाइट को सर्च करना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे जैसे ही नंबरों की नई सीरीज जारी हुई, उन्होंने अपनी पसंद के नंबर रिजर्व करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
15 हजार रुपये कीमत वाले 0001 से 0009 सिंगल डिजिट नंबरों को बुक कराने के लिए आवेदक सबसे ज्यादा क्रेजी दिखे। सीरीज शुरू होने के चंद घंटे में ही सभी सिंगल डिजिट नंबर बुक हो गए।
विज्ञापन
वहीं डबल डिजिट नंबरों की चाहत भी कम नहीं थी। परिवहन विभाग के मुताबिक वेबसाइट पर दबाव इतना था कि कई बार हेंग होने की शिकायत मोबाइल पर मैसेज के जरिये एआरटीओ को भेजी गई। एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि दोपहर तक 100 से ज्यादा नंबरों की बुकिंग का अनुमान है।