{"_id":"56f7cd4e4f1c1b7a40f14dbf","slug":"auction-of-huda-sites-in-gurgaon-on-31-st-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टरों में 31 मार्च को होगी कमर्शियल साइटों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टरों में 31 मार्च को होगी कमर्शियल साइटों की नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
हूडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने गुडग़ांव तथा रेवाड़ी के पूरी तरह से विकसित हो चुक सेक्टरों में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी करने का फैसला लिया है। 31 मार्च को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक इन साइटों की जाएगी। ई-नीलामी के लिए 28 मार्च की शाम 5:00 बजे तक पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हुडा के संपदा अधिकारी तरुण पावरिया ने बताया कि गुडग़ांव के सेक्टर-4, 5, 6(पी), 10ए, 15 पार्ट-2, 17, 21, 23, 31, 31ए तथा 32 में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा स्थित सेक्टर-4ए तथा रेवाड़ी के ब्रास मार्केट में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में शामिल होने के लिए वैबसाईट पर लॉग-इन करें। ई-नीलामी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हैल्पलाईन नंबर 18001802097 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाताओं को 1000 रुपये की ऑनलाईन पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से करनी जरूरी है। ई-नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपदा अधिकारी के कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।