फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam: Over 35,000 students appeared for the exam in the first phase

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: पहले चरण में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, जबर्दस्त उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 03:22 AM IST
सार

गत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam: Over 35,000 students appeared for the exam in the first phase
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा। fie

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 61 शहरों के 69 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन


गत वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखने को मिला। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर को 33 शहरों के 35 सेंटरों पर होगा। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


इन सेंटरों पर हुई परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर, बस्ती, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, करनाल, अंबाला, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, झज्जर, नारनौल, शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश), आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिहीनों ने भी दिखाया दम
बांदा में दृष्टिहीनों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन अभयराज ने कहा, पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed