{"_id":"85fb59392ab02803aa30741e6706c99c","slug":"atul-maheshwari-on-november-will-be-nine-scholarship-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ नवंबर को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ नवंबर को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों की छंटनी कर उनके परीक्षा केंद्रों और अनुक्रमांक तय करने का कार्य पूरा हो गया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में नौ नवंबर को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश परीक्षा पत्र डाक से भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
नौवीं से 10वीं, 11वीं से 12वीं और अंडर ग्रेजुएट तीन कैटेगरी में आयोजित होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में गाजियाबाद में 918, हापुड़ में 600 और बुलंदशहर में 338 परीक्षार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तीनों जनपदों में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में नेहरूनगर स्थित गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित होगी।
बुलंदशहर में कालेआम स्थित आजाद पब्लिक स्कूल और हापुड़ में मेरठ रोड स्थित एसडीए मिशन स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आए आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी बेहद गहनता से की गई।
आवेदन पत्रों में कई आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र के साथ पहचान-पत्र, एडमिट कार्ड भेजने केलिए पांच रुपये की डाक टिकट लगा लिफाफा और फार्म पर आवेदकों के फोटो न होने वाले आवेदन फार्म निरस्त कर दिए गए।
वहीं, कंपलीट आवेदन फार्म वाले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड डाक द्वारा प्रेषित कर दिए गए हैं।