{"_id":"96abb3b2269de3bfe59ca4767c848114","slug":"attmpt-to-murder-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार रात आपसी रंजिश में एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल रघुवीर नगर निवासी जय बहादुर को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पेट में चाकू के तीन जख्म हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। गत वर्ष पीड़ित ने भी आरोपी पर हमला किया था और बंगलूरु भाग गया था। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि टैगोर गार्डन स्थित मदर डेयरी के पास एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जय बहादुर के पिता नर बहादुर रघुवीर नगर में चौकीदारी करते हैं।
विज्ञापन
वहीं जय बहादुर बंगलूरू में चौकीदारी करता है। जांच में पता चला कि एक साल पहले जय ने रघुवीर नगर में रहने वाले पोनी पर हमला किया था और उसके बाद बंगलूरू भाग गया था। एक साल बाद जय के वापस आने पर शनिवार रात पोनी ने उसपर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।