{"_id":"6564f765492011d3fc02ff45","slug":"attempt-to-snatch-malviya-nagar-mla-somnath-bharti-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' विधायक से झपटमारी: सोमनाथ भारती की जेब से निकाला फोन, पकड़ने पर समर्थक को मारा ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' विधायक से झपटमारी: सोमनाथ भारती की जेब से निकाला फोन, पकड़ने पर समर्थक को मारा ब्लेड
Tue, 28 Nov 2023 01:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:39 AM IST
सार
आरोपी की पहचान हजरत निजामुद्दीन निवासी करन के रूप में हुई है। वह बेघर है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और झपटमारी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के साथ एक युवक ने झपटमारी का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपी ने उनकी जेब से मोबाइल निकाला और भागने लगा। शोर मचाने पर भीड़ आरोपी के पीछे भागी तो उसने ब्लेड निकालकर एक समर्थक को जख्मी कर दिया। फौरन आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हजरत निजामुद्दीन निवासी करन के रूप में हुई है। वह बेघर है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और झपटमारी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि सोमवार को मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती ने फोन कर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह गुरु नानक जयंती के मौके पर एरिया के जी-ब्लॉक स्थित झूलेलाल मंदिर में अपने समर्थकों के साथ प्रार्थना के लिए जा रहे थे। इस बीच प्रसाद ग्रहण करने के दौरान एक युवक ने उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और फरार होने लगा। फौरन सोमनाथ भारती ने लोगों से युवक को पकड़ने के लिए कहा। आरोपी को कुछ देर पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी ने एक समर्थक के हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में आरोपी को काबू कर पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन