{"_id":"6a4800a773ab9a024007d950","slug":"attempt-to-run-over-police-with-a-pickup-truck-in-nuh-cattle-smugglers-arrested-along-with-two-bovines-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113331-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नूंह में पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश, दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नूंह में पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश, दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मी सतर्कता के चलते बाल-बाल बच गए। पीछा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान के अलवर जिले के गढ़ी सवाईराम निवासी कृष्ण मुरारी अवैध रूप से गोतस्करी करता है और फिरोजपुर झिरका-तिजारा रोड से पिकअप में गोवंश भरकर राजस्थान ले जाएगा। सूचना के आधार पर झिर मंदिर के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के दौरान जैसे ही संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची, चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद टीम ने पिकअप का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक कृष्ण मुरारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के तिजारा थाना क्षेत्र के धुलेट निवासी साहून के कहने पर गोवंश लेकर जाता था। पुलिस ने कृष्ण मुरारी और साहून के खिलाफ गोतस्करी, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों गोवंश को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया। एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।